हारे का साथी यही है प्रेम से इनको पुकारो…
रांची: श्री श्याम मण्डल के 65 सदस्यों का दल शुक्रवार को राजस्थान स्थित खाटू धाम में अत्यन्त श्रद्धा सहित श्याम निशान ( ध्वजा ) श्री श्याम प्रभु को अर्पित किये । खाटू धाम से 20 किलोमीटर पहले रिंगस धाम में स्तिथ गौ शाला में सभी निशानों ( ध्वजा ) की श्रद्धा पूर्वक पूजन एवम आरती के पश्चात सभी श्याम भक्त श्री श्याम प्रभु के जयकारों के बीच पावन निशानों को कन्धे पर उठाकर खाटू धाम के लिए चल पड़े ।
20 किलोमीटर तक श्याम प्रभु की मस्ती में झूमते – नाचते , रंग गुलाल तथा श्याम प्रभु के भजनों का आनन्द लेते हुए भक्तों का दल करणी माता के यहां विश्राम कर खाटू स्थित श्री श्याम प्रभु के मुख्य मन्दिर पहुंचा ।
श्री श्याम दरबार पहुंच कर अत्यन्त श्रद्धा एवम भक्तिमय वातावरण में श्री श्याम प्रभु के जयकारों के बीच श्री श्याम प्रभु व बजरंगबली को निशान ( ध्वजा ) अर्पित कर सभी ने श्याम प्रभु के मनोहरी स्वरूप के दिव्य दर्शन कर मनोवांछित फल प्राप्ति की कामना की ।
खाटू धाम में निज निवास पर अखण्ड ज्योत प्रज्वलित कर संकीर्तन के पश्चात धाम में विश्राम कर कल दिनांक 08 फरवरी को श्री सालासर धाम के लिए प्रस्थान करेंगे ।
इस श्री श्याम निशान ( ध्वजा ) पद यात्रा को सफल बनाने में विवेक ढांढनीयां, कौशल अग्रवाल , अजय रूंगटा, बालकिशन परसरामपुरिया , अशोक लाठ , नितेश लखोटिया , रतन मोर , ज्ञान प्रकाश बागला , , रवि नारसरिया , सज्जन सराफ , जयपुर निवासी प्रेम जी , शशि बागला , सुधा ढांढनीयाँ , श्वेता बंका , ज्योति लखोटिया का सहयोग रहा



