पोड़ैयाहाट विधानसभा सीट पर विष्णू कांत झा और प्रदीप यादव के बीच हो सकता है सीधा मुकाबला

गोड्डाः पोड़ैयाहाट विधानसभा में आगामी चुनावों के लिए राजनीतिक तापमान तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस बार भारतीय जनता पार्टी के संभावित प्रत्याशियों की सूची में विष्णू कांत झा का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के करीबी भी माने जाते हैं, जो उनके पक्ष में एक महत्वपूर्ण कारक साबित हो सकता है। विष्णू कांत झा के अलावा, गजाधर, देवेंद्र सिंह और राघवेंद्र सिंह जैसे नाम भी चर्चा में हैं। पार्टी कार्यकताओं के लिए आगामी 4 और 5 सितंबर को मंडल स्तर पर सम्मेलन आयोजित किए जाने की योजना है, जहां सभी प्रत्याशी अपने-अपने दावों को पेश करेंगे। प्रदीप यादव, जो वर्तमान विधानसभा के विधायक हैं, उनके चेहरे पर चिंता की लकीर देखी जा रही है। यदि विष्णू कांत झा और प्रदीप यादव के बीच सीधा मुकाबला होता है, तो यह चुनाव काफी दिलचस्प हो सकता है। विष्णू कांत झा के पास संगठन का एक लंबा अनुभव है और वह
राजनीति के माहिर खिलाड़ी के रूप में जाने जाते हैं। वर्तमान परिदृश्य में विष्णू कांत झा की उम्मीदवारी भाजपा के लिए एक मजबूत विकल्प साबित हो सकती है, जबकि प्रदीप यादव को अपनी स्थिति नियंत्रित करने के लिए बेहतर रणनीति अपनानी होगी। समय के साथ, यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का पाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *