रांची नगर निगम चुनाव: वार्ड 34में 24 दिग्गज हैं मैदान में, चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी ने झौंकी ताकत

रांची: नगर निकाय चुनाव प्रचार शनिवार को पांच बजे थम गया। अब प्रत्याशी बूथ मैनेजमेंट में जुट गए हैं। वहीं नगर निगम चुनाव में मेयर के लिए 11प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें मुख्य रूप से झामुमो से सुजीत आनंद विजय कुजूर,कांग्रेस से रमा खलखो और बीजेपी से रोशनी खलखो हैं।नगर निगम के कुल 53 वार्डों में पार्षद पद के लिए इस बार उम्मीद से कहीं ज्यादा प्रत्याशी मैदान में हैं। इससे साफ है कि वोटों का बंटवारा कई हिस्सों में होगा और जीत के लिए पहले जितने वोटों की जरूरत पड़ती थी, उससे कम में भी कोई प्रत्याशी बाजी मार सकता है। साथ ही जीत का अंतर भी बेहद कम रहने की संभावना है।
वार्ड 34 कई दिग्गज मैदान में हैं और सभी अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। यह वार्ड पूरे रांची में चर्चा का विषय बना हुआ है।क्योंकि यहां पर सबसे अधिक प्रत्याशी खड़े हैं।
इसमें अरुण झा हैं जो पहले वार्ड -26से पार्षद थे। वे इसबार 34से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। ओमप्रकाश जो पहले वार्ड-27के पार्षद थे,वे इसबार वार्ड-34से ही खड़े हैं। वहीं निवर्तमान पार्षद बिनोद सिंह भी इस बार भी मैदान में हैं। इन तीनों में एक बात कॉमन है—तीनों निवर्तमान पार्षद हैं, मजबूत पकड़ रखते हैं और भाजपा संगठन से जुड़े हैं।
इस चुनाव में महिला उम्मीदवारों की भी अहम भागीदारी है। वार्ड-34 से मिंटू देवी,सुमन कुमारी,सुरुचि तिर्की,किरण कुमारी हैं।
इसके अलावा अन्य चेहरे की बात करे तो
इनमें बबलू सिंह,नंदलाल सिंह, संजय कुमार उर्फ मंटू वर्मा, कमलेश आर्या सहित कई नए चेहरे भी जनता से समर्थन मांग रहे हैं।
इस वार्ड में करीब 25हजार वोटर हैं और पोलिंग चालीस से पचास प्रतिशत होता है। ऊपर से इस बार बैलेट पेपर से मतदान होना है तो इसमें थोड़ा समय लगेगा। इससे भी मतदान का प्रतिशत कम होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *