कृषि को बढ़ावा देने के किसानों को किया जा रहा है मदद :मसीह गुड़िया

खूंटी: जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया ने कहा कि खूंटी जिले में कृषि को बढ़ावा देने के जिला प्रशासन हर तरह से कार्य कर रही है। यहां के किसानों को अत्याधुनिक तरीके से कृषि कार्य करने के लिए समय समय पर प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। पठारी क्षेत्र होने के कारण यहां पर कई जगहों पर पटवन की समस्या है। किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए राज्य सरकार हर तरह से प्रयास कर रही है। यहां के किसान सिर्फ धान ही नहीं फल,सब्जी की खेती भी बड़ी संख्या में करने लगे हैं।
सखी मंडल की बहनों को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण मिल रहा है। आम बगान लगाकर बड़ी संख्या में आम की खेती कर रही हैं। किसानों को मुफ्त में बीज का भी वितरण किया जा रहा है। किसानों को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि यहां पर रोजगार की समस्या है। इसके लिए सभी पर्यटन स्थलों का विकास किया जा रहा है। इससे संबंधित पर्यटन स्थल के आसपास गांव के युवाओं को रोजगार मिलेगा। साथ ही जिले का भी विकास होगा। पर्यटन स्थल पर पर्यटकों को हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। जिला प्रशासन इसके लिए पहल शुरू कर दी है।
जिप अध्यक्ष ने कहा कि जिले के अलग अलग नदी घाटों से अवैध बालू का खनन हो रहा है। इसपर लगाम लगाने के लिए मैने उपायुक्त को ज्ञापन दिया है। हमें उम्मीद है की जल्द इसपर कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *