जल्द दूर होगा लातेहार जिले से चिकित्सक की कमी : ग्लेन

झारखंड विधानसभा के आवास समिति के सदस्य ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण
अस्पताल की व्यवस्था देख गदगद हुए झारखंड विधानसभा के आवास समिति के सदस्य लातेहार : झारखंड विधानसभा के आवास समिति के सदस्य ग्लेन जोसफ गल्सटान ने शनिवार की शाम सदर अस्पताल लातेहार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सदर अस्पताल में वार्ड में भर्ती मरीजों से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही इमरजेंसी वार्ड, जेनरल वार्ड, ड्रेसर कक्ष, ओटी कक्ष, चिकित्साक डयूटी कक्ष, आईसीयू, किचन रूम, डायलेसिसम रूम, नवजात शिशु कक्ष, ऑपरेशन थियेटर, प्रसूति कक्ष, टीकाकरण केंद्र का जायजा लिया। इसके बाद वार्ड के भर्ती मरीजों से सरकार के द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। हालांकि, मरीजों ने अस्पताल की सुविधाओं पर संतोष जताया। इस दौरान झारखंड विधानसभा के आवास समिति के सदस्य ने सदर अस्पताल लातेहार की व्यवस्था देखकर गदगद हो गए। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल लातेहार की व्यवस्था एक निजी अस्पताल से भी बेहतर है। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में ऐसी व्यवस्था होना जिले में स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक पहचान स्थापित की है। उन्होंने कहा कि लातेहार सदर अस्पताल पलामू व गढ़वा जिले के सदर अस्पताल से बेहतर है। आने वाले समय में सदर अस्पताल लातेहार झारखंड में अपनी पहचान बनाएगा। लातेहार सिविल सर्जन डा. दिनेश कुमार ने कहा कि आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर मिले इसपर काम किया जा रहा है। उन्होंने झारखंड विधानसभा के आवास समिति के सदस्य से कहा कि लातेहार जिले में चिकित्सक की घोर कमी है। चिकित्सक के कमी रहने के बावजूद भी मरीजों को सारी सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है। झारखंड विधानसभा के आवास समिति के सदस्य ने आश्वासन दिया कि सरकार से बात कर बहुत जल्द चिकित्सक की पदस्थाना सदर अस्पताल लातेहार में कराया जाएगा। इस मौके पर सदर अस्पताल उपाधीक्षक डा. अरविंद कुमार, एसएमओ डा. शंभू नाथ चौधरी, डा. नीलमणी कुमार, सिविल सर्जन कार्यालय के लिपिक करुणेश कुमार, डीपीएम वेद प्रकाश, प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उरांव, प्रीति सिन्हा , माधव कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *