चहल्लुम पर लाठी खेल प्रतियोगिता का थाना प्रभारी ने फीता काटकर किया शुभारंभ

गोला।प्रखंड क्षेत्र के सोसो कलां गांव में हैदरी अखाड़ा अंजूमन गौसिया के के साथ शाने हक के नेतृत्व में सोमवार को चहल्लुम के मौके पर लाठी खेल प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। खेल की शुरुआत मुख्य अतिथि गोला थाना प्रभारी हरिपद टुडू के द्वारा फीता काटकर किया गया। इससे पहले कमिटी के मेंबरान के द्वारा पगड़ी पहनाते हुए बुके देकर सम्मानित किया गया। खेल की शुरुआत होने से पूर्व पुरा खेल मैदान पटाखों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस शानदार खेल के आयोजन में अखाड़े को बहुत ही बेहतरीन ढंग से सजाया गया था। महिला व पुरुष के लिए अलग अलग जगह बनाया गया था। पुरा खेल मैदान दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। निगरानी करने के लिए कमिटी के द्वारा कई सदस्य को कार्य करने के लिए लगाया गया था। कार्यक्रम में दूरदराज इलाकों से खेल का प्रदर्शन दिखाने के लिए कई महिला पुरुष टीम ने भाग लिया।उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाने वाले खिलाड़ियों के लिए शील्ड और पुरुष्कार रखा गया था। यह खेल आजाद बस्ती के निकट वाली मैदान में आयोजित किया गया था। खेल के बेहतर प्रर्दशन और शांतिपूर्वक को लेकर ड्रोन कैमरा भी लगाया गया था। खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक हैरत अंगेज खेल दिखाते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पुरे खेल मैदान में मेला भी लगा था जहां बच्चों ने मनोरंजन किया साथ ही कई तरह के मिठाई छोले भटूरे की भी दुकान लागा था।अंत में बेहतर प्रदर्शन दिखाने वाले खिलाड़ियों को रेंक के आधार पर कमिटी के द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय के अलावा मैडल और सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में सलीम अंसारी, आजम अली, असलम अंसारी, समिरुद्दीन अंसारी, बदरे आलम, कमिटी के सेक्रेटरी सनोवर अंसारी, सदर समसुल अंसारी, नायब सेक्रेटरी मुजीबुर्रहमान, नायब सदर गुलाम सरवर, खजांची आवेश अंसारी, जमाल मुज्तबा, मोबीन अख़्तर,यहिया जफर, महफूज आलम, सगीर अहमद, सईद अंसारी, इस्लामुल हक, अशफाक अहमद, अलीमाम अंसारी, कुतबुल अंसारी, नजरे तौहीद, ओसामा अंसारी, जसीम अंसारी, प्रिंस, नजरूल हक, डब्लू, मुखतार अंसारी, असलम अंसारी, अतहर अंसारी, तनवीर अहमद, तसलीम अंसारी सहित सैंकड़ों महिला पुरुष शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *