लालू प्रसाद को सजा सुनाने वाले जज ने 64 साल की उम्र में लिए सात फेरे…

गणादेश ब्यूरो
गोड्डा। चारा घोटाला मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को सजा सुनाने वाले जज ने 64 साल में वकील सह भाजपा नेत्री के साथ सात फेरे लिए हैं। 64 वर्ष के जज श‍िवपाल स‍िंह ने 50 वर्ष की अपनी प्रेम‍िका नूतन त‍िवारी संग व‍िवाह रचा ल‍िया। ज‍िले में इसकी खूब चर्चा हो रही है। दोनों शादी के बंधंन में अपने पर‍िवार की मर्जी से बंधे। समाज ने भी इनके र‍िश्‍ते को सहर्ष स्‍वीकार क‍िया।श‍िवपाल सिंह की ज‍िले में बड़ी शख्‍स‍ियत है। गोड्डा के प्रथम जज हैं। बीते तीन वर्ष से इस पद पर काब‍िज हैं। म‍िजाज से कड़क और वसूल के पक्‍के जजों में ग‍िनती होती है। अपने जीवन में कई अहम फैसले सुना चुके हैं। उसी में एक महत्‍वपूर्ण फैसला ब‍िहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू यादव से जुड़ा हुआ है। ज‍िसमें चारा घोटाला के केस में जज शि‍वपाल स‍िंह ने ही फैसला सुनाया था। जज से इस शादी की सच्चाई जाननी चाही तो उन्होंने विवाह की पुष्टि की। एक वकील ने यह भी कहा कि जिला जज अभी रांची आवास में हैं।
जज श‍ि‍वपाल स‍िंह‍ की पत्‍नी की मृत्‍यु दो दशक पूर्व ही हो गई थी। उनके दो बेटे हैं। बेट‍ों से आपसी सलाह लेने के बाद ही  बात शादी तक पहुंची। बेटों से रजामंदी के बाद ही जज साहब ने नूतन के संग सात फेरे लेने का फैसला ल‍िया। वहीं अध‍िवक्‍ता नूतन के पत‍ि का भी स्‍वर्गवास कुछ साल पहले ही हो गया था। उन्‍हें भी इस उम्र में सहारे की जरूरत थी। इस कारण प्‍यार के बाद शादी के न‍िर्णय तक पहुंचने में उन्‍हें भी कठ‍िनाई नहीं हुई। नूतन का एक बेटा भी है। नूतने पेशे से वकील के साथ-साथ भाजपा संगठन से भी जुड़ी हुई हैं। नूतन तिवारी सामजि‍क कार्यो में भी बढ़-चढ़ कर ह‍िस्‍सा लेती हैं। मह‍िलाओं व युवत‍ियों को उनके हक व अध‍िकार से समय-समय पर अवगत कराते रहती हैं। साथ ही उन्‍हें समाज में बेहतर करने के ल‍िए प्रे‍र‍ित भी करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *