लारीकलां की  मुखिया सरस्वती देवी व भुचुंगडीह  मुखिया सुनीता देवी ने ली शपथ, चितरपुर सीओ ने उप मुखिया को सौंपा प्रमाण पत्र

रजरप्पा :चितरपुर प्रखंड अंतगत लारीकलां पंचायत सचिवालय व भुचुंगडीह पंचायत सचिवालय परिसर में मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान लारीकलां  पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया सरस्वती देवी  व भुचुंगडीह के नवनिर्वाचित मुखिया सुनीता देवी ने मुखिया पद की शपथ ली। इस दौरान मुख्य रूप से मौजूद चितरपुर  अंचलाधिकारी तृप्ति विजया कुजूर ने मुखिया सरस्वती देवी व सुनीता देवी सहित दोनों पंचायत के 25 वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई। तत्पश्चात लारीकलां पंचायत के उपमुखिया पद में सुहो देवी व भुचुंगडीह पंचायत के उप मुखिया पद पर खीरु महतो निर्वाचित हुए। 

लारीकलां में जहाँ सुहो देवी निर्विरोध रूप से उप मुखिया बनी। वहीं भुचुंगडीह में हुए चुनाव के दौरान खीरु महतो को 07 मत व ठाकुरदास महतो को 06 मत प्राप्त हुए।   निर्वाचित हुए उप मुखिया को चितरपुर सीओ तृप्ति विजया कुजूर द्वारा प्रमाण पत्र सौंपा गया। मौके पर दिवाकर नायक, पुन्नूराम नायक, लारीकलां के वार्ड सदस्य रामसेवक महतो, सुनंदा कुमारी, पूनम साहू, सारथी कुमारी, बाला देवी, पुष्पा कुमारी, कुंदन कुमार, झानो देवी, दिनेश महतो, सविता देवी, भुचुंगडीह के वार्ड सदस्य  ठाकुर दास महतो, बैजयंति देवी, मुनिता देवी, निराशो देवी, कहकशा परवीन, मनीषा देवी, सावित्री देवी , शशि किरण, फूलमती देवी, सहदेव करमाली, कुमारी प्रमिला, बबिता देवी सहित कई मौजूद थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *