जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ डीडीसी ने दीप प्रज्वलन कर किया उद्घाटन, गुब्बारा उड़ाकर दी शुभकामनाएं
भागलपुर। शिक्षा विभाग, खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण तथा जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ मंगलवार को किया गया।
उद्घाटन समारोह का शुभारंभ प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त (डीडीसी) प्रदीप कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलन, झंडोत्तोलन एवं गुब्बारा उड़ाकर किया।
इस अवसर पर सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) कुंदन कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी जनार्दन सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) विकास कुमार तथा वरीय कोषागार पदाधिकारी देवेंद्र प्रसाद सहित कई अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
उद्घाटन समारोह में बिहार स्काउट एंड गाइड के बैंड दल द्वारा राष्ट्रीय धुन पर आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसने कार्यक्रम में उत्साह और गौरव का वातावरण उत्पन्न किया। प्रतियोगिता 20 अगस्त से 23 अगस्त तक चलेगी।
खिलाड़ियों को किया प्रेरित
उद्घाटन के दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई नैसर्गिक प्रतिभा होती है, और ऐसे आयोजनों से उस छिपी हुई प्रतिभा को पहचानने का अवसर मिलता है।
उन्होंने प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लें और अपने प्रदर्शन से राज्य स्तर तक पहुंचने का प्रयास करें। उन्होंने यह भी बताया कि प्रतियोगिता में पाँच प्रकार की खेल विधाओं को शामिल किया गया है, जिनमें विजयी प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता (पटना) में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
प्रतिभा खोज की दिशा में बड़ा कदम
जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार ने बताया कि मशाल खेल योजना, बिहार सरकार की एक महत्वाकांक्षी खेल प्रतिभा खोज पहल है, जो सरकारी विद्यालयों के छात्रों के लिए विशेष रूप से संचालित की जा रही है।
इस योजना के अंतर्गत विद्यालय स्तर से लेकर संकुल, प्रखंड और अब जिला स्तर तक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
दर्जनों स्कूलों के चयनित खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता विश्व की सबसे बड़ी खेल प्रतिभा खोज परियोजना मानी जा रही है, जिसका उद्देश्य कम उम्र में खिलाड़ियों की प्रतिभा पहचानकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतर



