होली पर्व दुश्मनी को भुलाकर भाईचारगी का संदेश देता है: कमाल


रजरप्पा प्रोजेक्ट स्तिथ आरसीएमएस कार्यालय के समीप गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला कार्यकारी अध्यक्ष कमाल शहजाद ने कहा कि होली मिलन समारोह से आपसी सौहार्द बढ़ता हैं। साथ ही आपसी भेदभाव भी खत्म होता हैं। आगे कहा कि होली का रंग ऐसा रंग है जिसमें सभी मस्त व मगन होकर नाश्ते गाते हैं। होली उमंग और हर्षोल्लास का त्यौहार है, इसलिए हम सबको मिलजुलकर मनाना चाहिए। क्योंकि होली पर्व दुश्मनी को भुलाकर भाईचारगी का संदेश देता है। वहीं मौजूद लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। मौके पर राजेन्द्रनाथ चौधरी, हाजी अख्तर आजाद, चंद्रशेखर पटवा, अनवर करीम, सुंदर करमाली, लक्ष्मण महतो, लुमनाथ महतो, गणेश अग्रवाल, राम पोदो महतो, किरण कच्छप, अमित राम, नकुल महतो, शशिकांत सिंह, ननका करमाली, भैरो ठाकुर सहित कई मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *