संदेश प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के बेहतरीन कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा

गणादेश ब्यूरो।
सन्देश (भोजपुर)भोजपुर जिले के सन्देश प्रखण्ड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय नारायणपुर के प्रांगण में विद्यालय परिवार के द्वारा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी केसरी सुधीर सिंह का विदाई -सह- सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी मो. अहसन उपस्थित हुए। समारोह का संचालन करते हुए शिक्षक मृत्युंजय कुमार ने श्री कुमार ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा विगत चार वर्षों में संदेश प्रखंड के शिक्षकों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध व सफल नेतृत्त्व के लिए धन्यवाद किया।वहीं उनके शेष जीवन के लिए सफल, सुखद व मंगलमय जीवन की कामना की।उक्त समारोह में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि ओम सिंह ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के बेहतरीन कार्यों की सराहना की।वहीं आने वाले जीवन में स्वस्थ्य रहने के लिए ईश्वर से कामना की। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष निर्भय सिंह ने उनके द्वारा किये गए कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य की मंगलकामना दी।समारोह में पंचायत समिति प्रतिनिधि अहपुरा पंचायत रणवीर कुमार साह, प्रखंड लेखपाल मुकुंद कुमार परमार व प्रमिला कुमारी, क्लस्टर प्रभारी सह प्रभारी प्रधानाध्यापिका एस. एन. लाल उच्च विद्यालय के साथ शिक्षक मुकेश कुमार व शिक्षक रमेन्द्र भारती सहित उ म वि नारायणपुर प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद ओबैदुल्ला, धर्मेन्द्र प्रसाद, रवि कुमार नीतू कुमारी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थी। साथ ही सभी उपस्थित शिक्षकों द्वारा उनको अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *