जमुई में मां के साथ तीन बच्चों का कुंए में मिला शव, इलाके में फैल गई सनसनी

जुमईः बिहार के जमुई में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। एक कुंए मां सहित तीन बच्चों का शव मिलने से ईलाके में सनसनी फैल गई। घटना जमुई चंद्रमंडी के धनवे गांव की है। जहां एक कुंए से तीन बच्चों और उसकी मां का बरामद किया गया है। इस घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने पति सहित ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी तरफ इस घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हो गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक विवाद के कारण यह घटना हुई है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद ही रहस्य से पर्दा उठेगा। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय बबीता देवी, नौ वर्षीय कृष्ण कुमार और सात वर्षीय अंकुश और पांच वर्षीय दिलखुश कुमार के रूप में हुई है। बबीता का मायका चकाई थाना अंतर्गत कियाजोरी पंचायत के बाराटांड़ गांव बताया जा रहा है। बबीता की शादी तकरीबन 18 वर्ष पूर्व पप्पू यादव से हुई थी। फिलहाल पप्पू यादव कोलकाता में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *