डोरंडा में बुंदिया वितरण के साथ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ श्री राम भरत मिलाप का वार्षिक उत्सव
रांची: श्री राम भरत मिलाप समिति के द्वारा आयोजित अपने 52 में वार्षिक उत्सव का अयोध्या रूपी डोरंडा में समाज के बीच मिठाई स्वरूप बुंदिया का वितरण कर हर्षोल्लास के साथ अपने कार्यक्रम को संपन्न किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रोहित शारदा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में वर्ष भर लोगों को श्री राम भरत मिलाप वार्षिक उत्सव का इंतजार रहता है और राज अभिषेक तिलक उत्सव के पश्चात गोंडा नगर में सहयोग करने वाले सभी के बीच भगवान राम के राजा बनने की खुशी में मिठाई स्वरूप बुंदिया का वितरण कर और समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने कार्यक्रम को संपन्न किया। आठ ही अपने सभी सहयोगियों का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति संरक्षक सरदार अशोक सिंह जयनारायण विजय, सुरेश प्रसाद, सोहन राम, अशोक सराफ ,महामंत्री अमित गुप्ता नम्रता सोनी उपाध्यक्ष विनय ठाकुर ,,देवराज बर्मन, जितेंद्र बरनवाल, कुंदन सिन्हा,अभिषेक ठाकुर,राजेश विजय, कृष्ण कुमार पिलानिया ,संजय सुल्तानिया, प्रकाश बर्मन ,मंत्री ऋषि शारदा ,प्रिया सिन्हा ,रिंकू तमांग ,निरूपा कुमारी, रेखा पासवान , श्रेयास सिंह, अविनाश कुमार ,मनीष कुमार, किशन राम, अविनाश राम प्रथम राम, रितिक राम विकास राम,संतोष कुमार, रवि कुमार, सहित रेगुलेशन 2023 के जज रहे इंद्रजीत सिंह, देवश्री मुखर्जी वसीम आलम जी एवम रोहित आरके का विशेष रूप से धन्यवाद किया और राजतिलक उत्सव के कड़ी को आगे बढ़ते हुए इस कार्यक्रम का समापन किया।

