तेली समाज के प्रदेश अध्यक्ष महेश महतो को लॉटरी में मिला प्रथम पुरस्कार, समाज उत्थान हेतु स्कूटी दान में दी

गणादेश,रांची : झारखंड तैलिक साहू सभा के प्रदेश अध्यक्ष महेश महतो को छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज, गुमला द्वारा आयोजित लकी ड्रा में कूपन संख्या 4643 पर प्रथम पुरस्कार के रूप में TVS जुपिटर स्कूटी मिली। यह लकी ड्रा अनाथ, असहाय और गरीब परिवारों की बेटियों की शिक्षा व सामूहिक विवाह में सहयोग के उद्देश्य से 19 अक्टूबर (रविवार) को आयोजित किया गया था।
प्रथम पुरस्कार मिलने पर अध्यक्ष महेश महतो ने अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए जीती हुई स्कूटी समाज को दान कर दी। उन्होंने कहा कि तेली समाज को अब एकजुट होकर अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़नी होगी।
“हमारा समाज आज भी सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से पिछड़ा है। इसका मुख्य कारण असंगठित होना है। संगठित समाज ही सम्मान और अधिकार पा सकता है,”
उन्होंने कहा।
महेश महतो ने झारखंड सरकार से मांग की कि ओबीसी आरक्षण जनसंख्या के अनुपात में शीघ्र लागू किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने वादे के अनुरूप निर्णय नहीं लिया, तो तेली समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
इस अवसर पर प्रदेश प्रधान महासचिव मदन कुमार (अधिवक्ता), प्रदेश उपाध्यक्ष परमानंद कश्यप, केंद्रीय अध्यक्ष उदासन नाग, गुमला जिला अध्यक्ष कलिंदर साहू, राजकिशोर साहू, शिवचरण साहू, युवा अध्यक्ष कौशल साहू, संदीप साहू, अर्जुन साहू सहित तेली समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *