अपने हक और अधिकार के लिए महिलाएं एकजुट हो: सुमन सिंह

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासम्मेलन में महिला अधिकारों पर हुई चर्चा

रांची: हरमू के गंगानगर स्थित बैंक्वेट हॉल में पूर्व भाजपा नेत्री सुमन सिंह की अध्यक्षता में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनीषा सिंह उपस्थित हुईं। उनके साथ रांची नगर अध्यक्ष रीना सिंह,पुनम सिंह और विनय कुमार सिंह उपस्थित हुए। वहीं आए अतिथियों का सुमन सिंह ने स्वागत किया। मौके पर उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का यह कार्यक्रम है। इसमें सिर्फ क्षत्रिय ही नहीं सभी जाति की महिलाओं को इसमें आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने हक और अधिकार के लिए आगे आना होगा। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाएं जागरूक हो इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण देने की जरूरत है। महिलाओं का अलग अलग समूह बना कर उन्हें लघु उधोग से जोड़ा जाना चाहिए।
सुमन सिंह ने कहा कि वार्ड 34 में कई समस्याएं है। इस क्षेत्र में एक भी सरकारी हॉस्पिटल नहीं है। साथ ही एक टीओपी जरूरी है। शाम होते ही मनचले सड़कों पर भटकते हैं। महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस करती है।
वहीं मुख्य अतिथि मनीषा सिंह ने कहा कि महिलाओं की समस्याओं को जानने के लिए जगह जगह जा रही हूं। महिलाओं को एक जुट करने के लिए उनके साथ बैठक कर रही हूं। हमलोगों को सिर्फ क्षत्रिय समाज ही नहीं समाज के सभी वर्गों के गरीब महिलाओं को मदद करना है।
वहीं रीना सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में भ्रमण कर महिलाओं की समायाओं को जानने का मौका मिल रहा है और उनका समाधान भी किया जा रहा है। इस अवसर पर बीनू सिंह,मीना सिंह,धर्मेंद्र सिंह,इंद्रजीत यादव,संजीव एक्का,तरुण विपलीय, नोनित पांडे,नीलू सिंह सहित कई लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *