लोहरदगा में पूर्व विधायक कमल किशोर भगत की प्रतिमा का अनावरण 17 को, सुदेश महतो होंगे शामिल

रांची: आजसू पार्टी कार्यालय, लोहरदगा में कल सुबह 10 बजे झारखंड आंदोलनकारी सह लोहरदगा के पूर्व विधायक कमल किशोर भगत की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो करेंगे। इस मौके पर पार्टी के कई केंद्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय समिति सदस्य, जिला पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे।

आजसू पार्टी के उपाध्यक्ष रहें कमल किशोर भगत की छवि जुझारू और ईमानदार नेता की थी। उन्होंने झारखंड आंदोलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वर्ष 2009 से 2015 तक उन्होंने लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र की जनता का बतौर विधायक सेवा की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र एवं क्षेत्रवासियों के हित के लिए कई काम किए थे जिनके लिए आज भी लोहरदगा की जनता के दिल में वो जीवित हैं। कमल किशोर भगत लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे, उनकी व्यवहार कुशलता ही उनकी पहचान थी। उन्होंने आजीवन जमीनी स्तर पर काम करते हुए अपनी अंतिम सांस तक जनता की सेवा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *