प्रदेश युवा राजद ने किया रांची महानगर कमेटी का विस्तार, कमलेश सिंह अध्यक्ष मनोनीत

प्रदेश राजद कार्यालय में गुरुवार को युवा राष्ट्रीय जनता दल रांची महानगर अध्यक्ष रवींद्र कुमार सिंह के द्वारा महानगर कमेटी का विस्तार किया गया साथ ही साथ युवा रांची जिला अध्यक्ष के पद पर कमलेश सिंह को मनोनीत गया तथा गुलजार अंसारी को प्रदेश सचिव बनाया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार यादव जी उपस्थित रहें।

श्री रंजन कुमार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि इनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी।

साथ ही रंजन कुमार ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा प्रधानमंत्री और कोयला मंत्री को पत्र लिखे जाने के बाद भी झारखंड का केंद्र पर बकाया 136000 करोड़ रूपए रॉयल्टी देने पर नकारात्मक रवैया अपना कर झारखंड की चार करोड़ जनता के साथ सौतेला व्यवहार कर अन्याय कर रही है।

श्री रंजन कुमार ने आगे कहा कि झारखंड भाजपा की स्थिति इस कदर हो गई है कि अभी तक विपक्ष का नेता नहीं बना पाए है।

जनता जानना चाहती है कि क्या झारखंड का बजट सत्र बिना विपक्ष के नेता के चलेगी?

क्या विपक्ष के नेता बनाने में देरी के पीछे कोई वित्तीय लेनदेन या कोई राजनीतिक स्वार्थ तो नहीं छिपा है?

यह गंभीर सवाल है।

आगे रंजन कुमार ने कहा कि झारखंड का हक अधिकार के लिए राजद सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करने का काम करेगा।

आज कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता क्षितिज मिश्रा, महासचिव कमलेश यादव, महासचिव गायत्री देवी, महासचिव उज्जवल सिंह,आयुश  शर्मा, आनंद सिंह,पंकज सिंह,मोकिम खान, रोहित कुमार,सूरज कुमार, रवि शंकर तिवारी, कुंदन यादव, सुनील राऊत, सुनील यादव, अंकित गुप्ता, श्रवण कुमार, शशि यादव, कुंदन कुमार नायक, सिद्धांत कुमार, अंकित राज, सुधीर यादव,विवेक चौरसिया, रोहित राम समेत कई लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *