प्रियंका गांधी के कार्यक्रम स्थल का प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने जायजा लिया

रांची: लोवाडीह स्थित हाईटेंशन मैदान में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के चुनावी सभा की तैयारी पूरी कर ली गई है। बुधवार 22मई को प्रियंका आयेंगी। सभा की सफलता के लिए जनता के साथ लगातार जनसंपर्क और बैठकों का दौर जारी है।
उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने दौरा कर सभा स्थल का जायजा लिया है। चुनावी सभा में भाग लेने वाले नेता, कार्यकर्ताओं एवं आम जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि चुनाव के प्रथम चरण से ही लोगों को प्रियंका गांधी द्वारा झारखंड में सभा करने की उम्मीद थी जो पूरा होने जा रहा है और इस सभा में उम्मीद से ज्यादा लोगों के भाग लेने की संभावना है। देश की जनता कांग्रेस के हाथों में अपना भविष्य सुरक्षित मान रही है। भाजपा सरकार से 10 वर्षों से ठगे चले आ रही जनता पूरी तरह चौक्कनी है और अपनी भूल को दोहराना नहीं चाहती। युवा रोजगार की आस में टूट चुके हैं और राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जैसे युवा नेतृत्व पर उनका भरोसा टिक चुका है। कल गोड्डा और रांची की सभा से झारखंड के तीसरे और चौथे चरण के चुनाव की जीत की भूमिका तय हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *