प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे,कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

रांची : प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे दो दिवसीय दौरे पर सेवा विमान से शुक्रवार की शाम रांची पहुंचे।
रांची हवाई अड्डे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, m आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता छोटू, फिरोज रिजवी मुन्ना,रांची जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेश बैठा, ज्योति सिंह मथारू, गौरी शंकर मुंडा,मदन महतो,संजीत यादव, अभिषेक साहू,गजेन्द्र सिंह,विनय सिन्हा दीपू, सुरेन्द्र सिंह, शशिभूषण राय, उज्जवल प्रकाश तिवारी,अजय कुमार सिन्हा, सुरेन्द्र राय ने स्वागत किया।
   हवाई अड्डे पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए अविनाश पाण्डेय ने कहा विचारधारा की लड़ाई में विपक्ष की साझा प्रत्याशी यशवंत सिन्हा हैं और हम सबने मिलकर उम्मीदवार तय किये थे।एक प्रश्न के जवाब में अविनाश पाण्डेय ने कहा झामुमो ने कुछ सोच कर ही निर्णय लिया है, झारखण्ड में हमारी गठबंधन पूरी तरह से एकजुट है।
संगठन सशक्तिकरण अभियान के संयोजक आलोक कुमार दूबे ने बताया जयपुर अधिवेशन में लिए गए निर्णय के तहत आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को क्रियान्वित करने के लिए कल रणनीति बनाई जाएगी, बीएनआर चाणक्य में आयोजित बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, समन्वय समिति के सदस्य, संगठनात्मक अभियान समिति के संयोजक, विधायक, मंत्री मौजूद रहेंगे, जिसमें 9 अगस्त से गौरव यात्रा एवं 2 अक्टूबर से भारत जोड़ो कार्यक्रम की सफलता को लेकर चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *