प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश प्रभारी बनी जीनल निकुंज गाला जैन
रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने मंगलवार को पत्र जारी कर महाराष्ट्र की जीनल निकुंज गाला जैन झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया। इस आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने कहा की श्रीमती गाला के अनुभवों का लाभ झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग को मिलेगा आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश का भ्रमण कर संगठन को सशक्त बनाया जाएगा और उनके आगमन की तैयारी कर दी गई है। झारखंड में उनका स्वागत ऐतिहासिक होगा। प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के संगठन महासचिव अख्तर अली ने कहा कि श्रीमती जीनल गला के झारखंड प्रभारी बनने पर झारखंड अल्पसंख्यक विभाग मजबूत होगी। श्रीमती गाला काफी अनुभवी और संगठन कर्ता हैं।श्रीमती गाला के प्रदेश प्रभारी बनने पर प्रदेश उपाध्यक्ष जेडी तिग्गा, प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल करीम अंसारी, उपाध्यक्ष महमूद अली, महासचिव जैतून जॉन, अजय जैन, महासचिव हसनैन आलम, महासचिव अरशद उल कादरी, रांची महानगर अध्यक्ष हुसैन खान,प्रदेश सचिव गुलाम सरवर,प्रदेश सचिव विकास जैन, प्रदेश सचिव मोहम्मद असलम मोहम्मद सलीम आदि ने बधाई दी है।

