11अप्रैल को सचिवालय घेराव कार्यक्रम को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश जिला,मंडल की बैठकों में हो रहे शामिल

रांची:हेमंत सरकार के खिलाफ प्रखंड और जिला स्तरीय प्रदर्शन के बाद प्रदेश भाजपा आगामी 11अप्रैल को प्रदेश भर के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ प्रोजेक्ट भवन सचिवालय का घेराव करने जा रही है।
कार्यक्रम की तैयारी को लेकर संसद के चालू सत्र के बीच नई दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष के आवास पर राज्य से जुड़े पार्टी के सभी सांसदों की बैठक भी हुई जिसमे प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई,केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,अन्नपूर्णा देवी,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय भी शामिल हुए।
दिल्ली से लौटते ही सभी नेता अपने अपने क्षेत्र में तैयारियों में जुट गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने सिंहभूम और रांची लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न जिलों में मंडल स्तर तक की बैठक को सम्बोधित करते हुए आगामी 11अप्रैल को रांची प्रोजेक्ट भवन सचिवालय घेराव कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया।
श्री प्रकाश ने कहा कि भाजपा राज्य के जनभावनाओं की अभिव्यक्ति है। जनता हेमंत सरकार से पूरी तरह ऊब चुकी है।
प्रदेश भाजपा राज्य को लूटते ,बर्बाद होते नही देख सकती। भाजपा हेमंत सरकार की जनविरोधी नीतियों,सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार,खनिज संसाधनों की मची लूट,वोट बैंक केलिए तुष्टिकरण की पराकाष्ठा ,आदिवासियों,दलितों, पिछड़ों,महिलाओं के खिलाफ हो रहे अन्याय। बेरोजगारी के सवाल पर लगातार सड़क से सदन तक संघर्ष कर रही है।
नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी कल 9अप्रैल को पलामू के दौरे पर जाएंगे।
इसके अलावा प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू संथाल परगना के विभिन्न जिलों में तैयारी को लेकर सघन दौरा कर रहे।
प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय दक्षिणी छोटनगपुर प्रमंडल के गुमला,सिमडेगा आदि जिलों के दौरे पर हैं।
इसके अतिरिक्त पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी,वरिष्ठ नेता राकेश प्रसाद सहित विभिन्न जिलों के जिला प्रभारी ,अध्यक्ष एवम सभी स्तर के पार्टी पदाधिकारीगण दौरा कर कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *