सेवा पखवाड़ा के तहत प्रदेश भाजपा ने सभी जिलों में लगाया फूड फेस्ट

प्रदेश भाजपा ने आज राज्य के सभी 27सांगठनिक जिलों में फुट फेस्ट के माध्यम से एक भारत ,श्रेष्ठ भारत की झांकी प्रस्तुत की।

रांची : रांची महानगर जिला के द्वारा महिला मोर्चा के तत्वावधान में अल्बर्ट एक्का चौक पर फूड फेस्ट आयोजित किया गया. जिसमे झारखंड,बिहार,बंगाल,उड़ीसा,तमिलनाडु,केरल,पंजाब,दिल्ली,तेलंगाना , गुजरात सहित 20राज्यों के व्यंजन परोसे गए। आमजनता एवम भाजपा के कार्यकर्ताओं ने खरीद कर व्यंजन का स्वाद चखा, खरीद कर घर भी ले गए।
फूड फेस्ट में शामिल होते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा भारत विश्व का अनूठा देश है जहां की मजबूत सांस्कृतिक विरासत। यहां खान पान ,भेषभूषा, बोली,भाषा की विविधता है ।परंतु यह विविधता हमारी विशिष्टता है,श्रेष्ठता है।
उन्होंने कहा कि गुलामी के कल खंड में हमारी विशिष्टताओं को मिटाने की कोशिश की गई। परंतु हमारी विरासत की जड़ें बहुत गहरी और मजबूत हैं।
कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत की सांस्कृतिक विरासत को मजबूत किया जा रहा। प्रधानमंत्री देश के मजबूत सांस्कृतिक नीव पर एक विकसित भारत,श्रेष्ठ भारत के निर्माण में लगे है।

भारतीय व्यंजन हमारे अमूल्य धरोहर : कर्मवीर सिंह

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने फूड फेस्ट में शामिल होते हुए व्यंजनों की सराहना की। श्री सिंह ने कहा कि भारतीय खान पान हमारे धरोहर हैं। जिससे केवल शरीर का पोषण नहीं बल्कि संस्कारों का भी पोषण होता है। कहा कि भारत खान पान की दृष्टि से भी एक श्रेष्ठ राष्ट्र है। हजारों साल से भिन्न भिन्न प्रदेशों में निवास करने वाले लोगों ने स्थानीय आवश्यकताओं,और उत्पादों के आधार पर एक से बढ़कर एनके एक व्यंजन विकसित किए। भारत की यह पाक कला विश्व समुदाय को अचंभित और आकर्षित करती है। कहा कि भारत की इस श्रेष्ठता को हम फिर से बढ़ावा देने की आवश्यकता है।
रांची महानगर के कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री एवम विधायक सीपी सिंह ने जबकि ग्रामीण जिला द्वारा मेसरा में आयोजित फूड फेस्ट का उद्घाटन प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने किया। साथ में प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू,जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो,पूर्व विधायक रामकुमार पाहन,महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती कुजूर सहित अन्य शामिल हुए।
कार्यक्रम में सांसद संजय सेठ,नवीन जायसवाल, समरी लाल, उपमहापौर संजीव विजय वर्गीय,केके गुप्ता, वरुण साहू,बलराम सिंह अनीता वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता आम जन शामिल हुए। पूरे प्रदेश में कार्यक्रम को सफल बनाने में विधायक मनीष जायसवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती कुजूर ,कुमार अमित की भूमिका सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *