प्रदेश भाजपा ने राजस्थान के नव मनोनित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी,प्रेमचंद बैरवा को दी बधाई
रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने आज राजस्थान केलिए नव मनोनित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा एवम विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को बधाई एवम शुभकामनाएं दी है।
प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राजस्थान की सरकार लोक कल्याण केलिए समर्पित रहेगी।
कहा कि सबका साथ, सबका विकास ,अंत्योदय,युवा महिला किसान सशक्तिकरण को तेजी से धरातल पर उतारना ही मोदी की गारंटी है।

