देर रात अचानक राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने निकले एसएसपी,कहीं थानेदार गायब तो कहीं थाना का गेट बंद मिला,मांगा गया स्पष्टीकरण
रांची : राजधानी राँची में अपराध पर नकेल कसने और पुलिस की मुस्तैदी को परखने के लिए राँची के एसएसपी राकेश रंजन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं।14 जुलाई की देर रात, जब पूरा शहर सो रहा था, तब एसएसपी अचानक शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए खुद सड़कों पर निकल आए।
एसएसपी के निरीक्षण के दौरान जब हिंदपीढ़ी थाना पहुंचे तो वहां पर न थाना प्रभारी थे और ना ही थाना के ओडी प्रभारी थे। जिसके बाद एसएसपी के द्वारा इन दोनों पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है इसके बाद एसएसपी अरगोड़ा थाना पहुंचे। इस दौरान अरगोड़ा थाना का गेट बंद था इस पर एसएसपी ने थाना प्रभारी को हिदायत देते हुए कहा है, कि थाना का गेट 24 घंटा खुला रहना चाहिए ताकि आम जनता कभी शिकायत थाना में आकर दर्ज कर सकें।


