दिल्ली से विशेष विमान से शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर को रांची लाया गया,एयरपोर्ट पर शिबू सोरेन अमर रहे के नारे लगे…

रांची: शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर विशेष विमान से सोमवार की शाम रांची लाया गया।जैसे ही शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर पहुंचा सभी की आँखें नम दिखी।
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर अंतिम दर्शन के लिए कार्यकर्ता और नेताओं की भीड़ उमड़ पड़ी,शिबू सोरेन अमर रहे के नारों से पूरा एयरपोर्ट परिसर गुंजायमान हुआ। एयरपोर्ट से खुली जीप में पार्थिव शरीर को रखा गया और वहां से मोराबादी मैदान स्थित आवास के रवाना हो गया। शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन करने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ दिखी। अपने नेता की एक झलक पाने के लिए लोग घंटों खड़े थे।
वहीं मोरहाबादी मैदान स्थित आवास पर शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर को लोगों के लिए अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है।
सुबह दस बजे पार्थिव शरीर को पहले राजभवन उसके बाद पार्टी कार्यालय ले जाया जाएगा। वहां के बाद पार्थिव शरीर को विधानसभा में ले जाया जाएगा। वहां पर श्रद्धांजलि अर्पित किया जाएगा।
विधानसभा परिसर से शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर को रामगढ़ स्थित उनके पैतृक गांव नेमरा ले जाया जाएगा। नेमरा में करीब तीन बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *