पलामू में दो शव मिलने से सनसनी, एक को मिली थी जान से मारने की धमकी

पलामूः पलामू में दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के राम सागर साहद मोड़ ढलान के पास की है। जहां शुक्रवार की सुबह दो शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान रंजीत मेहता और वीरेंद्र शर्मा के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर शाम लगभग साढ़े सात बजे मोटरसाइकिल से दो लड़के कोईरी पतरा गांव पहुंचे थे। रंजीत के पिता बृज नारायण ने बताया कि गुरुवार को शाम सुंदर महतो के घर के पास उनका लड़का पब्जी गेम खेल रहा था। उसी समय कुछ लड़के आए और उसे उठाकर ले गए। रात करीब आठ बजे उसे फोन लगाया तो फोन नहीं लगा। उन्होंने बताया कि मिथलेश महतो के पुत्र शत्रुघ्न महतो ने पूर्व में ही रंजीत को मारने की धमकी दी थी। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *