कोडरमा के सचिन ने नीट पीजी में 683 स्थान प्राप्त किया,लोगों ने दी बधाई

रांची: कोडरमा जिले के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत ग्राम मसमोहना के मनोज सिंह के सुपुत्र डॉ. सचिन कुमार सिंह ने अपने कठिन परिश्रम से पूरे भारत में नीट पीजी में 683 स्थान प्राप्त कर अपने जिले का नाम रोशन किया है। गांव में काफ़ी खुशी का माहौल है। सचिन ने अपना प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही विद्यालय बाल विद्या मंदिर मसमोहना से उसके बाद जवाहर नवोदय विद्यालय कोडरमा से किया है। इसके बाद फिर एमबीबीएस की पढ़ाई पीएमसीएच धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल से किया। पढ़ने में शुरू से ही एक अनुशासित छात्र रहे हैं।
इनके परिवार में दादा अर्जुन सिंह अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक रहे हैं। चाचा पवन सिंह आर्मी में देश की सेवा में है। सचिन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता माता,दादा दादी, चाचा चाची ,बहनों और गुरुजनों को दिया है। युवाओं के लिए प्रेरणा श्रोत डॉ. सचिन सिंह को इस उपलब्धि के लिए भाजपा यूवा मोर्चा उपाध्यक्ष प्रिंस सिंह ने बहुत बहुत बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *