राजधानी रांची के रजिस्ट्रार ऑफिस में वकीलों का हंगामा, रजिस्ट्रार और हेड क्लर्क के खिला सीबीआइ जांच की मांग
रांचीः राजधानी रांची के रजिस्ट्रार ऑफिस में वकीलों ने जमकर हंगामा किया। वकीलों ने रजिस्ट्रार ऑफिस में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। साथ रजिस्ट्रार वैभव मणि त्रिपाठी और हेड क्लर्क संजय कुमार के खिलाफ सीबीआई और इडी जांच की मांग की। हंगामे के दौरान सिविल कोर्ट के वकीलों ने रजिस्ट्रार कार्यालय पर घूसखोरी और अवैध निकासी के गंभीर आरोप भी लगाए।

