मालदा मंडल की आरपीएफ ने नाथनगर में छात्रों के लिए चलाया जागरूकता अभियान

भागलपुर। मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) श्री मनीष कुमार गुप्ता के कुशल नेतृत्व में मालदा मंडल की रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा सुनिश्चित करने हेतु निरंतर जागरूकता अभियानों का आयोजन कर रही है।

इसी क्रम में आज आरपीएफ/पोस्ट/भागलपुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नाथनगर (भागलपुर) रेलवे स्टेशन के निकट स्थित सुखराज राय उच्च विद्यालय, नाथनगर में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय के छात्रों को महत्वपूर्ण सुरक्षा मुद्दों जैसे कि मवेशियों और मानवों के रेलवे ट्रैक पर कटने की घटनाएं, ट्रेनों पर पथराव, एवं यात्रियों की संपत्ति से संबंधित अपराधों के बारे में जागरूक करना था।

आरपीएफ अधिकारियों ने छात्रों से संवाद कर उन्हें पटरी पार करने के खतरों, ट्रेनों पर पत्थर फेंकने की कानूनी सजा, एवं यात्रा के दौरान व्यक्तिगत सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया। संवादात्मक चर्चाओं और वास्तविक उदाहरणों के माध्यम से छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *