राउंडटेबल इंडिया एरिया 16 जरूरतमंद बच्चों को छह जून को सपनों की उड़ान पर ले जाएगा: कशिश व्यास

रांची: राउंडटेबल इंडिया एरिया 16 (झारखंड ओडिशा) फ्लाइट ऑफ़ फ़ैंटसी कार्यक्रम के अंतर्गत झारखंड ओडिशा के सौ ज़रूरतमंद बच्चों को शुक्रवार छह जून को सपनों की उड़ान, हवाईयात्रा करवायी जाएगी। इस कार्यक्रम में धनबाद, राँची, जमशेदपुर, राउरकेला के राउंडटेबल के सदस्यगण अपने अपने शहरों से बच्चों को ले कर राँची एयरपोर्ट पहुँचेंगे, जिसके पश्चात सभी एक साथ विमान से भुबनेश्वर के लिए रवाना होंगे। उड़ान के द्वारा सभी सौ बच्चों एवं कुछ शिक्षकों को रांची से भुबनेश्वर हवाईजहाज के द्वारा ले जाया जाएगा, जिसके पश्चात बच्चों को स्टार होटल में ठहराया जाएगा । वहाँ उनके खाने पीने का उत्तम प्रबंध किया गया है । अगले दिन बच्चों को मॉल में फ़िल्म दिखायी जाएगी।
राँची के पारसनाथ पब्लिक स्कूल के बच्चों को ट्रिप पर ले जाया जाएगा। जिसमे बच्चों को ले जाने में रांची समारिटन राउंडटेबल 244, रांची यूटोपियन राउंडटेबल 284, रांची एंकोरेज राउंडटेबल 160 ने संयुक्त रूप से बेड़ा उठाया है ।
राउंडटेबल एरिया 16 के अध्यक्ष कशिश व्यास, रांची के तीनो राउण्डटेबल के अध्यक्ष अविनाश जैन आलोक गेरा, एवं यशवर्धित सिंह ने बच्चों के साथ सफर करेंगे ।उक्त जानकारी मीडिया कन्वेनर पौरुष जैन ने दी । उन्होंने कहा कि राउंडटेबल इंडिया का मुख्य उद्देश्य फ़्रीडम थ्रू एजूकेशन हैं।
राउंडटेबल एवं लेडीज़ सर्कल ने हजाम बस्ती हटिया स्थित पारसनाथ पब्लिक स्कूल सहित रांची एवं खूंटी में कई स्कूल एवं क्लासरूम का निर्माण करवाया है एवं दो टोईलेट ब्लॉक का निर्माण करवाया है।
राउंडटेबल इंडिया एवं लेडीज़ सर्कल इंडिया युवाओं की एक सामाजिक संस्था है जो अंडरप्रिविलेज्ड बच्चों के लिए स्कूल का निर्माण करती है जिसके तहत देशभर में अबतक नौ हज़ार से ज़्यादा क्लासरूम का निर्माण संस्था द्वारा किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *