रिंग ऑनर एसोसिएशन ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया
रांची: राजधानी रांची में रविवार को कई जगहों पर अलग अलग संस्थानों के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कई बीयर बार,होटलों और हरमू मैदान सहित कई जगहों पर होली के रंग में दिखे लोग। लोगों ने जमकर रंग गुलाल उड़ाए और खुशियों को शेयर किया।
वहीं दालदली चौक स्थित पंकज गैराज में रांची रिंग ऑनर एसोसिएशन ने होली मिलन का आयोजन किया। इसके साथ ही नए अध्यक्ष सहित मेंबरों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश चंद्रा ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि भाईचारे का प्रतीक होली आज हमलोग होली मिलन समारोह मना रहे है। इसमें रांची रिंग एसोसिएशन के सभी सदस्य शामिल हुए हैं। यह चालीस सालों में पहली बार इस तरह का होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। महेश चंद्रा ने कहा कि इस आयोजन में कलाकार भी लोकल ही है। वहीं पूर्व अध्यक्ष गगन शर्मा ने कहा कि होली का पर्व भाईचारे का होता है। होली मिलन के बहाने हमलोग सभी लोग आज एक जगह एकत्रित हुए हैं। एटलस क्रॉप की टीम हमलोगों को बोटिंग में नई तकनीकों के बारे में जानकारी भी देने का काम किया है। आने वाले समय में बोरिंग में नई तकनीक और अत्याधुनिक मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा। इस अवसर पर राकेश सिंह,बिनोद वर्मा,प्रदीप वर्मा,जितेंद्र सिंह, मिट्ठू जी सहित कई लोग शामिल हुए। वहीं समारोह में सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया।

