गुमला में राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन ने भाजपा का पुतला फूंका
गुमला: राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन ने प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू के निर्देश पर रविवार को भाजपा का पुतला फूंका। जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार निलेश की अध्यक्षता में पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि जिला भाजपा के नेता तेली समाज के प्रति अपमानजनक भाषा का उपयोग किया है। इससे हमलोग आहत हैं।जबतक भाजपा के शीर्ष नेता तेली समाज से माफी नहीं मांगते हैं तबतक पूरे राज्य में पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम चलेगा।

