रांची की कृति शाहदेव बी फार्मा में प्रथम श्रेणी से पास

रांची। जमशेदपुर के अरका जैन यूनिवर्सिटी में तृतीय दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार व पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शामिल हुए वहीं समारोह के बीच डिपार्टमेंट के डीन ज्योतिमार्य साहू ने रांची कांके की रहने वाली कृति शाहदेव पिता (संतोष शाहदेव माता सुलोचना शाहदेव) को बैचलर इन फार्मेसी की डिग्री प्रदान कर व मेडल देकर सम्मानित किया गया इसके बारे में उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि वह 2023 में बी फार्मा में प्रथम श्रेणी से पास हुई थी । उनकी इस सफलता को लेकर पिता संतोष शाहदेव और माता सुलोचना शाहदेव गर्व महसूस कर रहे हैं। कृति ने कहा कि मेरे मां-बाप ने मुझे सिर्फ पढ़ाया घर का काम नहीं करने देते थे। इसकी इस कामयाबी से घर के पूरे परिवार खुश हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *