रांची पुलिस ने धनबाद पुलिस के सहयोग से प्रिंस खान गिरोह के तीन अपराधियों को मार गिराया,कई घायल

रांची: कुख्यात अपराधी प्रिंस खान को पकड़ने के लिए झारखंड पुलिस लगातार राज्य के कई जिलों में छापेमारी अभियान चला रही है। इसी क्रम में सोमवार की अहले सुबह रांची पुलिस और धनबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में प्रिंस खान गिरोह के तीन अपराधियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रिंस खान के कुछ गुर्गे बैरागढ़ इलाके में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर रांची और धनबाद पुलिस की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिससे मुठभेड़ की स्थिति बन गई।
मुठभेड़ के दौरान अपराधी विक्की डोम और अमन सिंह को गोली लगी, जबकि भागने के दौरान अफजल उर्फ अमन घायल हो गया और उसका पैर टूट गया। पुलिस ने घायल अपराधियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस लगातार गश्त कर रही है।
बताया जा रहा है कि प्रिंस खान गिरोह के अपराधियों के मारे जाने से इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं पुलिस अब भी कुख्यात अपराधी प्रिंस खान की तलाश में जुटी हुई है।
गौरतलब है कि प्रिंस खान ने राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक स्थित जयहिंद फार्मा के दुकानदार से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। पैसा नहीं देने पर उसने जान से मारने की धमकी दी थी। इसके अलावा हजारीबाग में एक सोना-चांदी की दुकान के सामने हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने की घटना में भी उसका नाम सामने आया था। झारखंड पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए प्रिंस खान की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चला रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *