रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने उपायुक्त आवास में किया झण्डोत्तोलन

रांची: उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने 26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर उपायुक्त आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने राष्ट्रगान के साथ झण्डोत्तोलन किया और राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा एवं समर्पण व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस भारत के संविधान के लागू होने की ऐतिहासिक घटना का प्रतीक है, जो हमें लोकतंत्र, समानता, स्वतंत्रता और न्याय के मूल्यों की याद दिलाता है। उन्होंने सभी रांची वासियों से आह्वान किया कि वे संविधान के आदर्शों को अपनाकर एक मजबूत, समृद्ध और समावेशी भारत के निर्माण में अपना पूर्ण योगदान दें।
झण्डोत्तोलन के समय उप विकास आयुक्त रांची, सौरभ कुमार भुवनिया, अनुमंडल दंडाधिकारी राँची, कुमार रजत, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था राँची, राजेश्वर नाथ आलोक, अपर समाहर्ता रांची,रामनारायण सिंह, परियोजना निदेशक ITDA रांची, संजय कुमार भगत, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी रांची, श्रीमती मोनी कुमारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी रांची, श्रीमती उर्वशी पाण्डेय , उप समाहर्ता भूमि सुधार रांची, मुकेश कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी रांची, राजेश कुमार साहू, जिला परिवहन पदाधिकारी रांची, अखिलेश कुमार , ट्रेजरी ऑफिसर रांची, सारिका भगत, भू-अर्जन पदाधिकारी रांची, के. के. राजहंस, जिला नज़ारत उप समाहर्ता रांची, डॉ. सुदेश कुमार , सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रांची, रवि शंकर मिश्रा, उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची, विवेक सुमन एवं सभी अधिकारी/पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।
उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा रांची जिलावासियों एवं सभी अधिकारी/ पदाधिकारी/ कर्मियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाऐं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *