राज्य सभा सांसद महुआ माजी ने विभिन्न छठ घाटों का दौरा किया

रांची : राजधानी रांची के विभिन्न छठ घाटों का बुधवार को राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने दौरा किया और साफ-सफाई का जायजा लिया. छठ घाट में उपस्थित आयोजकों ने सांसद महुआ माजी के सामने छठ घाट की समस्याओं को रखा. जिसे लेकर सांसद ने रांची नगर निगम के नगर आयुक्त से ऑन द स्पॉट फोन कर समस्याओं का निपटारा करने को कहा. नगर आयुक्त ने समस्याओं का कल तक निपटारा करने की बात कही. वहीँ नामकुम स्वर्णरेखा घाट, चडरी तालाब, जेल तालाब, बड़ा तालाब, मधुकम तालाब सहित विभिन्न तालाब के छठ घाट का निरीक्षण कर उन्होंने उनकी समस्या का निपटारा के लिए संबंधित पदाधिकारीयों को निर्देश दिया। न्यू लाइंस क्लब के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने आग्रह किया पर सांसद महुआ माजी ने तालाब का वेटिंग पूर्ण रूप और मुख्य मार्ग से तालाब तक पूरा गंदगी को हटाने सहित स्ट्रीट लाइट लगवाने कि बात नगर आयुक्त से कही। मुख्य रूप से छठ घाटों में मंटू लाला, नन्द किशोर सिंह चंदेल,अनिल गुप्ता, अनीश, सूरजभान सिंह, सोमू बनर्जी, विश्वजीत चौधरी, बिट्टू साहू, रमेश मिश्रा, संदेश महतो, विक्रांत विश्वकर्मा, संजय साहू, धनेश सोनी, राकेश सिंह आदि लोगों उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *