राजनाथ सिंह ने गढ़वा वंशीधर नगर से परिवर्तन रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

गढ़वा: भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित परिवर्तन यात्रा के दूसरे दिन देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झारखंड के श्री बंशीधर नगर में परिवर्तन यात्रा का नेतृत्व किया। इस अवसर पर उन्होंने सबसे पहले श्री बंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और उसके बाद एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में आदिवासी युवाओं की बहादुरी की प्रशंसा करते हुए कहा, “झारखंड के आदिवासी युवा देश की रक्षा में अपनी जान की बाजी लगाकर सीमाओं की सुरक्षा कर रहे हैं। वे बहुत बहादुर होते हैं, और हमें उन पर गर्व है।” उन्होंने आगे कहा कि झारखंड राज्य को बने 24 वर्ष हो गए हैं और आगामी 15 नवंबर को यह अपनी रजत जयंती मनाएगा। इस अवसर पर उन्होंने झारखंड के सभी लोगों को बधाई दी।
राहुल गांधी और घुसपैठ पर निशाना*
राहुल गांधी की आलोचना करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, “राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत की आलोचना कर रहे हैं, जबकि झारखंड जैसे राज्यों में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ कर रहे हैं। यह घुसपैठ यहां की जनसांख्यिकी को बदलने का प्रयास है, और हम इसे सहन नहीं करेंगे। भाजपा की सरकार बनते ही इस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आते ही यह सुनिश्चित करेगी कि राज्य में घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं।
श्री शिवराज सिंह चौहान और बाबूलाल मरांडी का संबोधन*
इस जनसभा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। श्री चौहान ने कहा कि भाजपा सत्ता में आई तो सबसे पहले राज्य में रुके हुए विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। श्री बाबूलाल मरांडी ने वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार पर भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता अब परिवर्तन चाहती है और भाजपा की यह यात्रा उसी बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उपस्थित अन्य नेता
इस कार्यक्रम में पलामू के सांसद श्री विष्णु दयाल राम, स्थानीय विधायक श्री भानु प्रताप शाही और पूर्व सांसद श्री सुनील सिंह समेत कई प्रमुख भाजपा नेता उपस्थित रहे और यात्रा को संबोधित किया।

परिवर्तन यात्रा के उद्देश्य
भाजपा की यह परिवर्तन यात्रा राज्य में भ्रष्टाचार, घुसपैठ, और विकास बीवी कार्यों की विफलता के खिलाफ एक आंदोलन है। इसका उद्देश्य राज्य में सुशासन और विकास को गति देना है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *