राजमहल में नहीं आए राजनाथ सिंह, फोन पर किया जनसभा को संबोधित

राजमहल:राजमहल लोकसभा के श्रीधर दियारा मैदान में आयोजित विजय संकल्प सभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फ़ोन पर भाषण देते हुए कहा कि श्रीधर दियारा की जनता जब ताला मरांडी को जीत दिलवा कर नरेंद्र मोदी के 400 पार के नारे के सपने को पूरा करेंगे तो वो फिर से श्रीधर की धरती पर आ कर यहां की जनता का धन्यवाद करेंगे। आज मौसम के खराब हो जाने के कारण राजनाथ सिंह का हेलीकॉप्टर नहीं उतर पाया। जिसके बाद उन्होंने फ़ोन पर अपना संबोधन किया।
उन्होंने कहा कि आज झारखंड की स्थिति दयनीय हो गयी है। यहां के मुख्यमंत्री और नेता जेल में बंद है क्यों कि उन्होंने राज्य की सम्पति को लूटने का काम किया है। वहीं अब झारखंड में बंगलादेशी घुसपैठ भी बढ़ गयी है जिसके कारण भारत के मूलवासियों को मिलने वाली योजनाओ का लाभ बंट जा रहा।
राजनाथ सिंह ने 1 जून को होने वाले अंतिम चरण के चुनाव में राजमहल से ताला मरांडी को भारी मतों से विजय बनाने की अपील श्रीधर की जनता से की।
कार्यक्रम में भाजपा विधायक दल के नेता अमर कुमार बाउरी ने कहा कि झारखंड सहित देश की 140 करोड़ जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का कार्य में लग गई है। उन्होंने कहा कि श्रीधर दियारा की जनता जो पहले पाकिस्तान और बांग्लादेश के नागरिक थे, वहां से प्रताड़ित होकर अपने देश वापस आए है। पड़ोसी देशों में हिंदुओं की संख्या 22% थी वहीं अब घट कर मात्र 2% हो गई। आज हमारे सनातन धर्म की धरोहर इन देशों में लुप्त हो गई है।

उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में हिंदुओं के लिए मात्र एक देश भारत ही है जहां वे सब शरण ले सकते हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकता संशोधन कानून लाकर दूसरे देशों में बसे और प्रताड़ित हो रहे हिंदुओं को वापस भारत में नागरिकता देने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2047 तक विकसित भारत की बनाने का प्रयास कर रहे है वहीं indi गठबंधन देश को इस्लामिक देश बनाने के प्रयास में है।

उन्होंने कहा कि संथाल परगना में बंगलादेशी घुसपैठिया हमारे बहू बेटियों बहनों पर अत्याचार कर रहे हैं। रुबिका पहाड़िया को एक बांग्लादेशी मुस्लिम के प्रेम प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करने के कारण काट दिया जाता है और झारखंड सरकार ऐसे घुसपैठियों को संरक्षण देने का काम कर रही है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद है। उनके घरों से करोड़ों रुपए बरामद किए गए। कांग्रेस राजद और झामुमो की गठबंधन वाली सरकार झारखंड के खनिज संपदा को लूटने का काम कर रही है। इन्होंने पहाड़ जंगलों खनिजों को बेचकर अपनी तिजोरी भारी है।
वही अमर कुमार बाउरी ने 1 जून को होने वाले अंतिम चरण के चुनाव में राजमहल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *