झारखंड में सभी लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत तय : राजेश ठाकुर

रांची: झारखंड के दूसरे चरण के तीन लोकसभा क्षेत्र और गांडेय विधानसभा के लिए हुए मतदान में इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित है।
उक्त दावा करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने इंडिया गठबंधन के प्रति अपना भरोसा जताने के लिए मतदाताओं का आभार प्रकट किया है।
उन्होंने कहा कि तीनों लोकसभा सीटों में भारी मतों से जीत जीत की भूमिका तय करने के साथ ही जनता ने अपने मूड को स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें विकास रोजगार, को छोड़कर और कोई भी मुद्दे प्रभावित नहीं कर सकते हैं। राष्ट्रीय मुद्दों के साथ ही झारखंड के स्थानीय मुद्दे भी इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में है। कांग्रेस ने जिस संजिंदगी से जनता के मर्म को समझकर उनके हित के मसलों को अपने घोषणा पत्र में जगह दिया है और साथ ही उन्हें पूर्ण करने की समय सीमा निर्धारित की है उससे जनता का विश्वास चुनाव के विभिन्न चरणों में मजबूत होता चला गया। उन्होंने कहा कि झारखंड से भाजपा का सफाया सभी लोकसभा सीटों से तय है पूरे देश में झारखंडी एकता का परचम लहराएगा। सभी सिटे इंडिया के खाते में डालकर झारखंडी जनता देश के सामने अपने अधिकारों के प्रति सजगता के मामले में उदाहरण पेश करेगी। जनता से झूठे वादों और प्रतिदिन मोदी शाह की युगल जोड़ी द्वारा झूठे आंकड़े पेश किए जाने के कारण जनता ने भाजपा को पूरी तरह नकार दिया है। इस चरण के चुनाव ने साबित कर दिया है कि जनता ने संविधान बचाने के लिए लाइन में लिखकर अपना पूरा साथ इंडिया के उम्मीदवारों को दिया है। इस चरण में हुए आठ राज्यों के मतदान से पूरी तरह से इंडिया जनबंधन की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह का जन समर्थन गांडेय विधानसभा में श्रीमती कल्पना सोरेन को मिला है उसे पता चलता है कि झारखंडी समाज आदिवासी मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी को भुला नहीं है और झारखंड के महागठबंधन सरकार के प्रति उनका भरोसा कायम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *