पति की प्रताड़ना नहीं झेल पाई पुष्पा, कर ली खुदकुशी

रामगढ़ :शहर के न्यू कॉलोनी बगीचा सौदागर मोहल्ला में पुष्पा शुक्ला की मौत से पर्दा उठ गया है। पुष्पा कई वर्षों से अपने पति छोटू शुक्ला की ओर से दी जा रही प्रताड़ना झेल रही थी। पुष्पा को उसके पति ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। शायद इसी प्रताड़ना की वजह से उसने खुदकुशी कर ली है। इन सारे तथ्यों का खुलासा तब हुआ जब पुष्पा शुक्ला का भाई ओमप्रकाश रामगढ़ पहुंचा। बुधवार को ओमप्रकाश ने पुष्पा की पिछले 15 वर्षों की कहानी बयां की है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अमेठी जिला अंतर्गत मुंशीगंज थाना के बहेलियापुर ( सराय बरवंडा सिंह ) के रहने वाले ओमप्रकाश ने बताया कि पुष्पा पिता दिवंगत चीनी प्रसाद वर्ष 2010 में ही अपने घर से भाग गई थी।

ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि अक्टूबर 2010 में ही पुष्पा शुक्ला घर से भागी थी। हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अंबाजीत, शुक्ला खपिया निवासी छोटू शुक्ला ने बहला फुसलाकर उसे अपने साथ ले गया था। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि छोटू कुमार शुक्ला और पुष्पा ने शादी कर ली है। वह दोनों साथ-साथ रह रहे हैं। काफी समय बीतने के बाद बीच-बीच में घर की महिलाओं से पुष्पा की बात होने लगी थी। कुछ वर्षों बाद पता चला कि छोटू शुक्ला, पुष्पा के साथ मारपीट करता है और उसे प्रताड़ित करता है। छोटू कुमार शुक्ला ने पुष्पा को जान से मारने की धमकी दी थी। पुष्पा एक माह पूर्व भी घर की महिलाओं से फोन पर रो कर बात कर रही थी और यह बताई थी कि कभी भी उसकी हत्या छोटू कर सकता है। उसे वह अनजान जगह पर भी रख रहा है।

ओमप्रकाश ने बताया कि 10 फरवरी को रामगढ़ थाना प्रभारी ने उन्हें फोन कर पुष्पा की मौत की खबर दी। उन्हें पूरा विश्वास है कि शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना की वजह से ही पुष्पा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसकी मौत के पीछे छोटू कुमार शुक्ला का हाथ है। उन्होंने पुलिस से छोटू शुक्ला एवं अन्य के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *