स्पा सेंटर में चल रहा था जिस्मफरोसी का धंधा,पुलिस ने डाला रेड

रांची:राजधानी रांची में स्पा की आड़ में जिस्मफरोसी का धंधा बढ़ता ही जा रहा है। जबकि पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चलाती है,इसके बावजूद भी इस धंधे पर लगाम नहीं लग पा रहा है। गुरुवार को सुखदेवनगर थाना पुलिस ने
हरमू रोड के स्पर्श सलून एंड स्पा सेंटर में दलबल के साथ दोपहर एक बजे छापेमारी की।जानकारी के अनुसार स्पर्श सलून एंड स्पा सेंटर के दो मालिक हैं। दोनों मधुकम के साई विहार कॉलोनी के निवासी हैं। स्पा सेंटर चलाने के साथ-साथ ये दोनों ठेकेदारी का भी काम करते हैं। छापामारी के दौरान इनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी हैं। फिलहाल दोनों को धर दबोचने के लिए सुखदेवनगर पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही इन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *