शिक्षक दिवस पर मंत्री रामेश्वर उरांव के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन

रांची: शिक्षक दिवस पर गुरुवार को पासवा वॉलिंटियर्स की ओर से वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उराँव के डिप्टी पाड़ा स्थित सरकारी आवास पर “शिक्षक दिवस समारोह” का आयोजन किया गया । सर्वप्रथम सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
इस समारोह में विशेष रूप से पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे को सम्मानित किया गया।
तत्पश्चात पासवा की झारखंड महासचिव सह राष्ट्रपति अवार्डी सुश्री फलक फातिमा के नेतृत्व में रांची विश्वविद्यालय के द्वारा एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया

इस अवसर पर पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आलोक कुमार दुबे ने कहा कि एक बेहतर शिक्षक वही होता है जो अपने विद्यार्थी को जीवन में अच्छे बुरे की पहचान उज्जवल भविष्य के लिए जरूरी बातें व्यवहार और मानवता की सीख दे।

पासवा के प्रदेश महासचिव सुश्री फलक फातिमा ने अपने संबोधन में बताया कि शिक्षक छात्रों के मित्र दार्शनिक और मार्गदर्शक होते हैं तथा शिक्षक ही राष्ट्र के चरित्र का निर्माण करते हैं और बच्चों में अच्छे गुना और शिक्षा को बढ़ावा देते हैं।
पासवा वॉलिंटियर्स ने इस अवसर पर एक बड़ा ही मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जिसमें एक से बढ़कर एक समूह गीत और समूह नृत्य की प्रस्तुति की गई।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पासवा वॉलिंटियर्स प्रियंका, रुखसार, नंदिनी, विशाल, सृष्टि, अमन, विद्या, चारुबाला, आसमा, नौरस, फैजान, कैफ, यशीर , अज़हर, अकबर, सैफ, शाहिद, जन्नत, जीकरा, साक्षी, ज़िक्र, विशाखा, श्रुति शैला, जाबिर, खालिद,और रोशन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *