एक भारत , श्रेष्ठ भारत का दर्शन है प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम: दीपक प्रकाश

रांची: प्रदेश भाजपा के हजारों कार्यकर्ता एवम राज्य की जनता ने रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम 99वें संस्करण को सुना।
प्रदेश भाजपा द्वारा यह कार्यक्रम बूथ स्तर पर आयोजित हुआ। जिसमे विभिन्न बूथों पर प्रदेश के नेतागण भी शामिल हुए।
रांची महानगर जिलांतर्गत रांची विधानसभा क्षेत्र सुखदेवनगर मंडल स्थित बूथ संख्या 121पर भाजपा अध्यक्ष अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने मन की बात कार्यक्रम को सुना।
इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का यह मन की बात कार्यक्रम में पूरा भारत समाया हुआ रहता है। यह कार्यक्रम एक भारत ,श्रेष्ठ भारत का दर्शन कराता है।
उन्होंने कहा कि मन की बात में भारत की सांस्कृतिक विरासत के साथ बढ़ते भारत और बदलते भारत की स्पष्ट छवि दिखाई पड़ती है। यह भारत के आम जन को देश की मिट्टी से जोड़ने वाला कार्यक्रम है।
श्री प्रकाश ने कहा कि झारखंड प्रधानमंत्री जी के दिल में बसता है। उन्होंने अंगदान की चर्चा में झारखंड की सराहना की जो राज्य केलिए गौरव का क्षण है।
कांके विधानसभा क्षेत्र के गोंदा मंडल स्थित बूथ संख्या 349पर मन की बात कार्यक्रम में शामिल होते हुए नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह कार्यक्रम देश के जन मन को आत्म गौरव और स्वाभिमान से भर देता है।
श्री मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री के एक एक शब्द माला में मोतियों की तरह पिरोने जैसा है। आधे घण्टे के कार्यक्रम में श्रोता मंत्रमुग्ध हो जाता है।
उन्होंने कहा कि 100वें संस्करण के कार्यक्रम को भाजपा के कार्यकर्ता ऐतिहासिक बनाएंगे।

चुटिया मंडल के बूथ संख्या 370पर मन की बात सुनते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम केवल सुनने की बात नहीं बल्कि गौरव शाली भारत का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसमे भारत के लोगों की गौरव गाथाएं समाहित है। यह कार्यक्रम सभी पीढ़ियों को देश की मिट्टी से जोड़ता है।

धुर्वा मंडल अंतर्गत बूथ संख्या 373पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम के 99वें संस्करण को सुनते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम ऐसा लगता जैसे मां भारती की वंदना हो रही हो।

उन्होंने कहा कि यह संबोधन भाजपा कार्यकर्ताओं एवम आम जनता को अंधकार से प्रकाश की ओर ,बुराई से अच्छाई की ओर ,असत्य से सत्य की ओर जाने को प्रेरित करता है।
कहा कि आधे घण्टे के कार्यक्रम से असीम ऊर्जा का संचार होता है।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू डॉप्रदीप वर्मा,बालमुकुंद सहाय, सहित प्रदेश के पदाधिकारीगण,जिलाध्यक्ष गण,मंडल अध्यक्षगण,सांसद,विधायकगण भी अपने अपने बूथों पर कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *