रांची पहुंचने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हुआ जोरदार तरीके से स्वागत
रांची:महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार की शाम रांची पहुंचीं। भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उनका जमकर स्वागत किया। राज्यपाल के साथ कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भी राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एयरपोर्ट से सीधा राजभवन के लिए रवाना हो गयीं। वे वहां आज रात्रि विश्राम करेंगी। इसके बाद कल यानी 15 फरवरी को महामहिम BIT मेसरा में आयोजित हीरक जयंती समारोह में शिरकत करेंगी।

