राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंची रांची,हवाई अड्डे पर राज्यपाल और सीएम ने किया स्वागत
रांची: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु बुधवार को रांची पहुंची। हवाई अड्डे पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण और सीएम चंपाई सोरेन ने बुके देकर स्वागत किया।

राष्ट्रपति यहां से सीधे सेंट्रल यूनिवर्सिटी के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो गई। वहां पर आयोजित दीक्षांत समारोह का उद्घाटन करेंगी। साथ ही मेधावी छात्रों को प्रमाण पत्र देंगी।
राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। करीब दो हजार पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।

