मांडर में सरहुल पर्व की तैयारी जोरों पर
मांडर। प्रखंड मे सरहुल्ल पूजा की तैयारी को लेकर गुरुवार को धरमकुरिया परिसर में 21 पड़हा सरहुल शोभायात्रा की प्रखंड स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शोभायात्रा के आयोजन की रूपरेखा तय की गई तथा पारंपरिक तरीके से पर्व मनाने पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता सुका पहान ने की, जिसमें 18 गांवों के पहान, महतो और पनभरा शामिल हुए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 21 मार्च को सरहुल की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए सभी लोग पहले प्रखंड मुख्यालय में एकत्रित होंगे और वहां से शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए मांडर के झखरा स्थल तक जाएगी, जहां इसका समापन होगा। शोभायात्रा के दौरान केवल पारंपरिक बाजा-गाजा का उपयोग किया जाएगा, जबकि डीजे के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।



