पुलिस नक्सली मुठभेड़ में घायल जवान की इलाज के दौरान मेडिका में हुई मौत
रांची: चार दिन पूर्व प्रतापपुर में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में घायल सीआरपीएफ 190 बटालियन के जवान चितरंजन कुमार की रांची में इलाज के दौरान हुई मौत। नक्सलियों से मुठभेड़ मे जवान को पैर व कमर में लगी थी गोली। घायल जवान को बेहतर उपचार के लिए चतरा से एयर लिफ्ट कर भेजा गया था मेडिका अस्पताल रांची। रांची के सीआरपीएफ 133 बटालियन मुख्यालय में दी जाएगी अंतिम सलामी। चतरा से 190 बटालियन के कमांडेंट मनोज कुमार समेत शीर्ष अधिकारी रांची रवाना। बिहार के राजगीर जिले के रहने वाले थे चितरंजन। जवान के शहीद होने की खबर से बटालियन मुख्यालय समेत पुलिस महकमे में शोक की लहर। रांची से ही शहीद के शव को भेजा जाएगा उनके पैतृक गांव राजगीर।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)