पुलिस को मिली बड़ी कामयाबीः हथियार के साथ टीएसपीसी का एरिया कमांडर को दबोचा
पलामूः पलामू पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने सोमवार को छतरपुर ईलाके के कुटिया मोड़ के पास से टीएसपीसी के एरिया कमांडर महेश्वर राम को धर दबोचा। पुलिस के अनुसार नक्सल संगठन टीएसपीसी के नाम पर मोबाइल से लेवी वसूलने की गुप्त सुचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर गस्ती दल चराई रोड के तरफ जा रही थी। तभी महेश्वर राम पुलिस को देख कर भागने लगा। तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा। उसके पास के एक देशी कट्टा दो कारतूस भी बरामद किया गया है। पूछताछ के क्रम खुद को छतरपुर नौडीहा क्षेत्र के टीएसपीसी का एरिया कमांडर बताया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)