सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

जमशेदपुरः जमशेदपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विवाहिता के साथ गैंग रेप करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 12 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना को तांतनगर ओपी क्षेत्र के सासे गांव में आरोपियों ने 28 अप्रैल को सुबह तीन बजे अंजाम दिया था। उस समय पीड़िता अपने घर में अपने दोनों बच्चों के साथ सो रही थी। तभी गांव के ही सिदिउ सामड, अभिषेक बानरा और शंकर सुंडी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके पास आया और उसे पकड़ कर घर के अंदर जबरन ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद पीड़िता ने अपने पति को फोन पर इसकी जानकारी दी। फिर पति ने फोन पर इसकी जानकारी ग्रामीण मुंडा को दी। फिर ग्रामीण मुंडा ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *