खूंटी में डायन बताकर महिला की हत्या करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खूंटी: मुरहू थाना क्षेत्र के पतराडीह में 40 वर्षीय महिला बुधनी हुन्नी पुर्ती की हत्या के सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ इस घटना का उद्भेदन किया है। शुक्रवार को एडीपीओ वरुण रजक ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि इस घटना में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया और छापेमारी अभियान चलाया गया। इस घटना में अपराधकर्मियों ने तेज धारदार हथियार से हत्या की थी। जिसके संबंध में मुरहू थाना में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है। इस घटना में प्रयुक्त हथियार को बरामद किया गया।
गिरफ्तार चारों अभियुक्तों के द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए बताया गया कि उक्त महिला का हत्या डायन-विषाही होने के संदेह के आधार पर किया गया है।
गिरफ़्तार आरोपियों में एतवा उर्फ लौर सिंह उर्फ बट्टु उम्र करीब 22 वर्ष पे०-कड़ीया मुण्डू थाना-मुरहू जिला-खूँटी,एरनियुस ओड़ेया उर्फ ततउ उम्र करीब 25 वर्ष पे०-अलविस ओड़ेया सा०-बुरूमा थाना-मुरहू जिला-खूँटी, गनसा हस्सा पुर्ति उर्फ सेगा उम्र करीब 20 वर्ष पे०-सिन्नु हस्सा पुर्ति सा०-केवड़ा थाना-मुरहू जिला-खूँटी,प्रवीण मुण्डू उर्फ टकलु उम्र करीब 22 वर्ष पे० स्व०-शांतिमय मुण्डू सा०-लौगा हीड्डी, थाना-अड़की जिला-खूँटी है।
गिरफ्तार आरोपियों के आस एक तोनो,तीन कुल्हाड़ी,चार मोबाइल है।
छापेमारी दल में पु०अ०नि० विमल,पु०अ०नि० कंचन कुमार कुशवाहा और मुरहू थाना के सशस्त्र बल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *